फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies due to car collision, anger on the road, three policemen including CO in stone pelting, Chuthill

Pratapgarh News: जांच करने पहुंचे अधिकारी मारपीट देख भागे, लोगों ने वाहन तोड़े

Fri, 12 Jan 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to car collision, anger on the road, three policemen including CO in stone pelting, Chuthill
म॑गरौरा ब्लाॅक के सराय शंकर ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण में हुई अनियमितता की जांच करने बृहस्पतिवार की शाम खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ गांव पहुंचे थे। मौके पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी तो अधिकारी वहां से भाग निकले। नाराज लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कोई शिकायत करने वाला ही नहीं मिला।
विज्ञापन

सराय शंकर गांव में शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान के बेटे महेंद्र सिंह को बुलाया गया था। जांच अधिकारी ने ग्राम प्रधान मंजू देवी को बुलवाया, लेकिन ग्राम प्रधान के स्थान पर उनके प्रतिनिधि राय साहब सिंह व पंचायत सहायक कमलेश वर्मा पहुंचे। प्रधान के न आने पर शिकायतकर्ता ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। नाराज लोगों ने पथराव कर स्कार्पियो, कार व बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों पक्षों को आक्रोशित देख जांच अधिकारी भाग निकले। प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। जांच के दौरान मारपीट की गई। फिलहाल अभी तक किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूर्व प्रधान की शिकायत पर जांच करने गया था। मौके पर वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर जिलाधिकारी को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले भाग निकले। जिसके बाद मैं बिना जांच किए लौट आया।

राम करन दूबे,जिला खादी ग्रामोउद्योग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed