{"_id":"5e41aeae8ebc3ee5bd55ae76","slug":"woman-collides-with-car-while-crossing-road-dies-pratapgarh-news-ald2681385182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक़ पार करने के दौरान कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक़ पार करने के दौरान कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
accident
सडक़ पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर कार का पीछा कर रहे उसके बेटे को भी आगे जाकर टक्कर मारी गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इधर महिला को सीएचसी कुंडा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर गांव निवासी सुषमा तिवारी (55) पत्नी लक्ष्मीकांत तिवारी सोमवार को बेटे के साथ हीरागंज बाजार आई थी। सडक़ पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक कार लेकर भाग निकला। उधर घटना देख रहे महिला के बेटे ने कार का पीछा किया तो आगे जाकर कार चालक ने उसे भी टक्कर मार दी।
हालांकि वह बाल-बाल बच गया। इधर, लोगों ने एंबुलेंस से महिला को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े।