फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   With the chants of Mahadev, Kanwariyas left for Jalabhishek

Pratapgarh News: महादेव के जयकाराें संग कांवड़िये जलाभिषेक के लिए हुए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
With the chants of Mahadev, Kanwariyas left for Jalabhishek
बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे कांवड़िये ट्रेन पर बैठने की जल्दबाजी में ट्रैक
जिले से कांवड़ियों का जत्था डीजे की धुन पर नाचते-झूमते हुए शनिवार को प्रयागराज, मानिकपुर के लिए रवाना हुआ। कांवड़िये गंगा तट के किनारे जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए जनपद के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। साथ ही मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से सैंकड़ों कांवड़िये बाबाधाम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को वाराणसी व बाबाधाम में कांवड़िये भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करेंगे। चौक में देर शाम सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, विपिन मोदनवाल, राजू शर्मा ने कांवड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं, घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ, हौदेश्वर नाथ धाम समेत अन्य शिवालयों में शनिवार को भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक व पूजन-अर्चन किया। रविवार को कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों का भारी हुजूम उमड़ेगा। सोमवार सुबह से ही भक्त जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों संग प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed