फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife along with her lover got the husband murdered

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या

Tue, 13 Jun 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Wife along with her lover got the husband murdered
- पुलिस की पूछताछ में स्वीकार की घटना, अब तीसरे की तलाश, मृतक के घर आता जाता था हत्यारोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के हमीदपुर बड़ागांव निवासी होरीलाल की हत्या कर शव नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां किलकिलहा नाले में फेंका गया था। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी तथा प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना की हकीकत सामने आ गई। पुलिस तीसरे संदिग्ध की तलाश कर रही है।
होरीलाल शनिवार को अपनी बहन निशा के घर साइकिल से आम पहुंचाने आया था। शाम को वह किसी के निमंत्रण में जाने की बात कहते हुए वहां से निकला था। रविवार की सुबह उसकी रक्तरंजिश लाश नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरियावां में मिली थी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शिवकुमारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की हकीकत का पता करने लगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार होने के बाद नवाबगंज पुलिस ने वादी मुकदमा शिवकुमारी को पूछताछ के लिए ले गई। उसके मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकालने के बाद पुलिस काफी हद तक घटना की तह तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाहियों की सख्ती के आगे शिवकुमारी टूट गई। पुलिस ने नवाबगंज इलाके के रहने वाले शिवकुमारी के प्रेमी को उठा लिया। पुलिस ने दोनों का आमना-सामना कराया। इसके बाद दोनों ने होरीलाल की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। हालांकि पुलिस को शंका है कि घटना के समय तीसरा भी व्यक्ति मौजूद था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि प्रेमी मृतक के घर भी आता जाता था। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कराई थी। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed