फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   When wife did not give him money, he shot himself, condition critical

Pratapgarh News: पत्नी ने रुपये नहीं दिए तो खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
When wife did not give him money, he shot himself, condition critical
थाना क्षेत्र के छतौना में रविवार की शाम पत्नी के रुपये न देने से नाराज पति ने खुद को गोली मार ली। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगर छतौना निवासी विकास यादव (30 वर्षीय) रविवार की शाम पत्नी रेनू से मां का इलाज कराने के नाम पर तीन हजार रुपये मांग रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी ने सिर्फ एक हजार रुपये दिये।
विज्ञापन

बाकी रुपये पड़ोस से उधार मांगकर लाने की बात कहकर वह घर से बाहर निकल गई। इससे पहले कि वह वापस लाैटती भीतर से फायरिंग की आवाज सुनाई दी। पत्नी के साथ ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घर में विकास के सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जौनपुर की सीएचसी बदलापुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर देवसरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घर से ही फायर करने वाला तमंचा बरामद किया। साक्ष्य संकलित करने के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई।

मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि विकास दुष्कर्म और हत्या के मामले में नौ साल तक जेल में बंद था। तीन दिसंबर 2023 को जेल से जमानत पर छूटा है। वह नशे का आदी है और मां के उपचार के नाम पर पत्नी से रुपये मांग रहा था। घटना की तहरीर नहीं मिली है। थाने में तस्करा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed