फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   weather

डेंजर हुई ठंड जारी है ठिठुरन

Tue, 23 Dec 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 23 Dec 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
weather
पश्चिमी और उत्तरी हवाओं के कारण मंगलवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। मौसम हल्का साफ जरूर रहा पर गलन बनी रही। दोपहर के वक्त कुम्हिलाई  हल्की धूप निकली। यह धूप सर्द हवाओं के सामने बेअसर रही। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे फिर भी ठंड बदन में चुभती रही। सुबह के वक्त एक अधेड़ की मौत हो गई। इस तरह तीन दिन में ठंड से मरने वालों की तादाद नौ पहुंच गई है। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में 1.1 व अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ। शाम के वक्त कोहरे का असर शुरू हो गया था। मौसमविद देशराज मीना का अनुमान है कि बुधवार को गलन के साथ कोहरा भी काफी पड़ेगा।
विज्ञापन


ठंड के कातिलाना रुख में परिवर्तन नहीं नजर आ रहा है।  तीन दिन से जिले में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को हालात काफी बदतर थे। मंगलवार को सौसम थोड़ा बहुत साफ रहा। दोपहर के वक्त हल्की सी मुरझाई हुई धूप खिली। मगर आसमान में बादल छाए रहे। पश्चिमी और उत्तरी हवाओं की गति जारी रही। इससे तापमान में नाममात्र का सुधार हुआ पर कंपाने वाली गलन बरकरार रही। कई परत ऊनी कपड़ों के भीतर ठंड बदन में तीर सी चुभती रही। लोग खुद से व्यवस्था कर सारा दिन अलाव तापते रहे। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि कल यानी सोमवार को यह तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह सोमवार को 11.4 से बढ़ कर अधिकतम तापमान मंगलवार को 17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। बताते चलें कि सुबह के समय 97 और दोपहर में 58 प्रतिशत मौसम में नमी बरकरार रही। हल्की धूप व बादलों की वजह से तापमान में उछाल जरूर आया मगर गलन बरकरार रही। शाम होते ही फिर कोहरा छाने लगा। देर शाम तक कोहरे की दखल अच्छी खासी हो गई थी। ठंड के कातिलाना मिजाज में परिवर्तन नहीं दिख रहा। सुबह छितपालगढ़ निवासी अमृत सैनी (45) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह घर पर था अचानक ठंड से उसका बदन कांपने लगा। परिजन लेकर अस्पताल पहुंच पाते कि उसकी मौत हो गई। बता दें कि इस तरह तीन दिन के बीच ठंड से मरने वालों की संख्या नौ हो गई। शाम से ही गलन काफी तेज हो चुकी थी। ठंड से लोग हाथों की अंगुलियों में जकड़न महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed