फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Statements of police personnel recorded in the case of Arjun's death in police custody.

Pratapgarh News: पुलिस हिरासत में अर्जुन की मौत मामले में पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Statements of police personnel recorded in the case of Arjun's death in police custody.
कोतवाली परिसर में 21 सितंबर को पुलिस हिरासत में मोलनापुर के अर्जुन गौतम की मौत मामले में डीएम अभिषेक पांडेय के आदेश पर मजिस्ट्रियल जांच तेज हो गई है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे जांच अधिकारी एसडीएम लालगंज वाचस्पति सिंह पट्टी कोतवाली पहुंचे। यहां प्रभारी निरीक्षक और पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


इसके पहले एसडीएम ने कोतवाली परिसर में घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक अर्जुन को कोतवाली कब लाया गया, उसे कहां रखा गया था, इसकी पड़ताल की। जांच के दौरान एसडीएम ने कोतवाली की जनरल डायरी, सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर, एफआईआर और घटना के समय तैनात समस्त पुलिस स्टाफ विवरण लिया।
विज्ञापन

एसडीएम वाचस्पति सिंह ने बताया कि अर्जुन गौतम के परिजनों और किशोरी पक्ष के परिवार का भी बयान दर्ज किया जाना है। मृतक के परिजन घर पर मौजूद नहीं हैं। इसलिए उनका बयान दर्ज नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में किसी के पास साक्ष्य हो तो वह एसडीएम कार्यालय लालगंज में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed