{"_id":"6aca85bc1035d42d590c83d5","slug":"dashanan-will-roar-with-laughter-from-a-digital-crown-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-179786-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डिजिटल मुकुट से दशानन करेंगे अट्टहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डिजिटल मुकुट से दशानन करेंगे अट्टहास
विज्ञापन
धनऊपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार- फाइल फोटो आयोजक
श्री आदर्श रामलीला समिति पूरे धनऊ बीरापुर के बैनर तले इस बार दो नवंबर से रामलीला का आयोजन होगा। समिति के पदाधिकारी रामलीला मंचन की तैयारी में जुटे हैं। इस बार रामलीला मंचन में कई आकर्षक मुकुट भी मंगवा गए हैं। सबसे खास दशानन के 10 सिरों वाला मुकुट होगा। दशानन के अट्टहास पर इन मुकुटों में बने सिर से भी आवाज निकलेगी।
रानीगंज तहसील क्षेत्र के धनऊपुर बीरापुर गांव में रामलीला की नींव चार दशक पहले पड़ी थी। वर्ष 1984 में ग्रामीणों ने बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की। फिर सभी ने सामूहिक सहयोग से मंच सजाया। इसके बाद से लगातार रामलीला मंचन का क्रम बना हुआ है।
इस बार दो नवंबर से रामलीला मंचन शुरू होगा। इस बार मंचन को नए कलेवर में प्रस्तुत करने की तैयारी है। समिति के पदाधिकारी वाराणसी जाकर नए पोशाक की खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन
प्रबंधक श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि इस बार रावण का 10 सिरों वाला मुकुट खास होगा। इसमें लाइट भी जलेगी। 10 नवंबर को मेले का आयोजन होगा। 11 नवंबर को भरत मिलाप का मंचन होगा।