{"_id":"6aca849c724c0a13e80dd9c2","slug":"the-divine-court-is-decked-out-from-today-chants-hailing-the-mother-goddess-will-resound-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-179762-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सजे दरबार, आज से गूंजेगी मैया की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सजे दरबार, आज से गूंजेगी मैया की जय-जयकार
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी का भव्य स्वरुप। संवाद
शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। इसके पहले ही पौराणिक देवी धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्हें फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह देवी पंडाल भी सजाए गए। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बीच मां की पूजा होगी।
भक्तों की सहूलियत के लिए बैरिकेडिंग बनाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। शनिवार की देरशाम तक मंदिर प्रशासन की टीम तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी रही।
शहर स्थित पौराणिक मां बेल्हा देवी धाम, रानीगंज में मां बाराही देवी धाम, अंतू में मां चंद्रिकन देवी धाम, मां ज्वाला देवीधाम, संकट हरणी देवी धाम में गैर जनपदों से भी भीड़ उमड़ती है। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों में बैरिकेडिंग की गई है ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में सुगमता हो।
विज्ञापन
गेट से पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की गई, बड़े-छोटे सभी प्रकार वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे गेट से लेकर गर्भगृह तक नजर रखेंगे। जगह-जगह पुलिस की तैनाती रहेगी। भोर में चार बजे महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो जाएगा।
अभिजीत योग में करें कलश स्थापना
इस बार नवरात्र के महापर्व पर मां आदि शक्ति हाथी पर सवार होकर आएंगी। वैधृति एवं व्यतिपात योग बना हुआ है। आचार्य आलोक ऋषिवंश ने बताया कि इस बार 10 दिनों का नवरात्र है। रविवार को सुबह 11.36 बजे से दोपहर 12.44 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है। इस दौरान कलश स्थापना करना बहुत ही शुभ रहेगा। 20 अक्तूबर को दशमी को सुबह नौ से 10 बजे के बीच पारण होगा।
बाजारों में पहुंचे लोग, दिनभर की खरीदारी
नवरात्र के पहले शनिवार को बाजार में लोग पूजन-सामग्री और मूर्तियों की खरीदारी करते दिखे। लोगों ने नारियल, चुनरी, लड़ियां, फूल, माला, शृंगार के सामान, कलश, दीपदान की खरीदारी की। सुबह से देरशाम तक बाजारों में चहल-पहल रही। आंबेडकर चौराहे पूजन-सामग्रियों के दुकानदार मोनू मोदनवाल ने बताया कि सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ बनी रही।