{"_id":"68b48d97e4886679e00b622b","slug":"water-was-filled-in-the-vehicle-instead-of-diesel-at-the-petrol-pump-commotion-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-146793-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वाहन में डीजल की जगह पेट्रोल पंप पर भर दिया पानी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वाहन में डीजल की जगह पेट्रोल पंप पर भर दिया पानी, हंगामा
विज्ञापन
पट्टी रानीगंज मार्ग स्थित पूरे बोधराम पेट्रोल पंप पर डीजल में मिलावट के बाद जुटे लोग। सोशल मीड
पट्टी रानीगंज मार्ग पर पूरे बोधराम स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को बोलेरो चालक ने अपनी गाड़ी में 15 सौ रुपये का डीजल भरवाया लेकिन सेल्समैन ने टंकी में पानी भर दिया। जिस वजह से कुछ दूरी पर जाकर वाहन बंद हो गया। गाड़ी स्टार्ट न होने पर मैकेनिक को बुलाया गया तो उसने डीजल टैंक में पानी होने की बात कही।
इसके बाद बोलेरो चालक का पारा हाई हो गया और वह पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। शिकायत करने पर सेल्समेन और कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पेट्रोल पंप पर तेल भरवा रहे लोगों ने वाहन चालक के समर्थन में जमकर हंगामा किया।
इलाके के सुखऊ दुबौली के रहने वाले शिव शंकर यादव ने बताया कि पूरे बोधराम (मैनहा) गांव में स्थित इंडियन भारत पेट्रोलियम पंप पर डीजल भरवाया था। थोड़ा आगे गए तो गाड़ी बंद हो गई। मैकेनिक ने बताया टैंक में पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह स्टार्ट नहीं हो रही। वहीं, पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर वहां काम करने वाले लोगों ने मारपीट की। यह देख तेल भरवाने पहुंचे लोग आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया। साथ ही पेट्रोल पंप पर तेल की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में चल रहे पेट्रोल पंपों पर भारी घटतौली और अनियमितता पाई गई है। लोगों ने मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों से जांच की मांग की है।