{"_id":"67a3bc85bc4e380e1d08785d","slug":"warning-through-audio-action-will-be-taken-if-payment-is-not-made-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-133507-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ऑडियो के जरिये चेतावनी, भुगतान नहीं किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ऑडियो के जरिये चेतावनी, भुगतान नहीं किया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बिजली विभाग जिले के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश प्रसारित कर रहा है। संदेश में बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। साथ ही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकाया भुगतान पर छूट का लाभ लेने का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि बिजलीकर्मी घर-घर जाकर भी उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहे हैं। पहाड़पुर विद्युत उपकेंद्र के जेई रणविजय सिंह ने बताया कि शासन ओटीएस के तीसरे चरण की पंजीकरण अवधि को बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया है। अब तक करीब 153 व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से 52 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को संदेश भेजा जा चुका है।
जिले में ओटीएस के तहत 3.69 लाख उपभोक्ता पात्र हैं। उपभोक्ताओं का 609 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। ओटीएस के तीसरे चरण में 75 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। बकाया बिजली बिल का 78 करोड़ रुपये भुगतान उपभोक्ताओं ने किया है। अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने बताया कि सभी उपकेंद्रों को राजस्व बढ़ाने के लिए बकाया बिल की वसूली के निर्देश दिए गए हैं।