{"_id":"5c5491babdec224db8526399","slug":"warden-rebukes-kasturba-schools-after-seeing-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालयों में गंदगी देखकर वार्डेन को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालयों में गंदगी देखकर वार्डेन को लगाई फटकार
Sat, 02 Feb 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज के सरायजानमती कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में 26 छात्राओं के बीमार होने का मामला शासन तक पहुंचने के बाद शुक्रवार को जांच के लिए लखनऊ से गठित टीम ने जिले में पहुंचकर विद्यालयों की हकीकत खंगाली। छात्राओं को घटिया नाश्ता और खाना देने पर वार्डेन को जमकर फटकार लगाई। आवास के आसपास गंदगी होने पर फटकार लगाते हुए बालिकाओं से व्यवस्था को लेकर तहकीकात की।
सर्वशिक्षा अभियान के विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय शुक्रवार को संडवा चंद्रिका कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में सुबह आठ बजे पहुंचे। साफ-सफाई नहीं होने पर वार्डेन मीरा यादव को फटकार लगाते हुए चेताया। उपस्थिति रजिस्टर और स्टाक रजिस्टर देने में आनाकानी करने पर फटकार लगाते हुए पुराने अभिलेख अपने साथ लेकर चलते बने। लालगंज के सरायजानमती पहुंचकर वार्डेन प्रतिभा कुशवाहा को फटकार लगाई। रामपुर संग्रामगढ़ और सांगीपुर का निरीक्षण कर लाखों रुपये का घपला पकड़ा है।
टीम का नेतृत्व कर रहे कमलाकर पांडेय ने बताया कि कस्तूरबा स्कूलों में करोड़ों का घपला है, अभिलेखों को जब्त किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। टीम आने की जानकारी होने के बाद भी सफाई नहीं कराने और घटिया खाना बनवाने पर कठोर चेतावनी दी। दोपहर में बीएसए कार्यालय में सभी 15 वार्डेन के साथ बैठक करके बालिकाओं के साथ होने वाले खिलवाड़ के लिए चेताया। उन्होंने कस्तूरबा स्कूलों से प्रारंभ होने से लेकर अब तक के रिकार्ड को तलब किया है। लालगंज की वार्डेन का मानदेय रोकने के साथ ही नोटिस जारी किया है।