{"_id":"64c570c9031f2d12a801cfb4","slug":"voices-raised-against-changing-the-name-of-the-railway-station-the-old-name-of-the-junction-will-remain-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-2273-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के विरोध में उठे स्वर, जंक्शन का रहेगा पुराना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के विरोध में उठे स्वर, जंक्शन का रहेगा पुराना नाम
Sun, 30 Jul 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलने के विरोध में स्वर उठने लगे हैं। शनिवार को आंबेडकर चौराहे पर एकत्रित लोगों ने कहा कि स्टेशन का नाम बदलना पूरी तरह अनुचित है।
आनंद ओझा ने मां बेल्हा देवी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि मां बेल्हा देवी हमारी मां हैं। हम उनको अपने दिल में रखते हैं, यदि उनके नाम का टिकट, पंफलेट उपयोग होने के बाद कूड़ेदान या पैरों के नीचे आए, यह अच्छी बात नहीं होगी।
प्रतापगढ़ के गौरव व मान सम्मान के साथ कोई छेड़छाड़ हुई तो उसका जमकर विरोध किया जाएगा। आनंद ने इस प्रकरण को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
विज्ञापन
साहित्यकार सुरेश व्योम ने कहा कि सांसद की सोच अत्यंत संकीर्ण है, यदि वह मां बेल्हा देवी के प्रति इतने आस्थावान हैं, तो उन्हें मां बेल्हा देवी के नाम से एक अंतरराष्ट्रीय अध्यात्म केंद्र की स्थापना करनी चाहिए, नहीं तो उनका राजनीतिक भविष्य अंधकार में हो जाएगा।
इस मौके पर मनीष सिंह, विनय शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव सिंह, गिरिराज सिंह, अमित पांडेय, विवेक कुमार , नरेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, अजय तिवारी, सुरेश प्रताप सिंह, सुधांशु मिश्रा, विमल सिंह और योगेश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।