{"_id":"6541286191792a414b03a4f4","slug":"village-head-accused-of-tearing-government-records-while-abusing-je-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-6798-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ग्राम प्रधान पर जेई से गाली गलौज करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ग्राम प्रधान पर जेई से गाली गलौज करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप
Tue, 31 Oct 2023 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 31 Oct 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
बकाया पर विद्युत केबल कटने के बाद ग्राम प्रधान ने कनेक्शन जोड़ लिया। जानकारी पर अवर अभियंता ने ग्राम प्रधान से विरोध जताया तो पावर हाउस पहुंचे ग्राम प्रधान ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। पट्टी पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता जय राज राजपूत ने कंधई थाना अध्यक्ष को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अधिशासी अभियंता द्वारा ग्राम प्रधान बनी का विद्युत कनेक्शन बकाए पर काट दिया गया था। जिसे ग्राम प्रधान ने कुछ दिनों बाद स्वयं जोड़ लिया। जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो उन्होंने ग्राम प्रधान से फोन पर विरोध जताया। आरोप है कि ग्राम प्रधान फोन पर गाली-गलौज करने के पश्चात पावर हाउस पहुंचे और कार्यालय पर अवर अभियंता से गाली गलौज करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। अवर अभियंता ने मामले में पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपी ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन