फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vikas's body was stuck in the bushes of the drain.

Pratapgarh News: नाले की झाड़ियों में फंसा था विकास का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vikas's body was stuck in the bushes of the drain.
मृतक नन्हे विश्वकर्मा। फाइल फोटो
मेढ़ौली में शनिवार की शाम नाले में डूबे विकास का शव रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे करीब एक किमी दूर नाले की झाड़ियों में फंसा मिला। चाचा नन्हे विश्वकर्मा का शव शनिवार को ही मिल गया था। चाचा-भतीजे की एक साथ मौत इलाके में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मेढ़ौली निवासी नन्हे विश्वकर्मा (45) मुंबई में फर्नीचर का कारोबार करते थे। इन दिनों वह गांव आए थे। शनिवार की शाम भतीजा विकास (22) गांव के नाले के पास बंधे पर बैठा हुआ था। अचानक पैर फिसलने से वह नाले में गिरने लगा तो चाचा नन्हे उसे बचाने दौड़े।
विज्ञापन

उन्होंने हाथ बढ़ाया तो विकास ने उसे थाम लिया लेकिन चाचा उसे ऊपर न खींच सके। संतुलन बिगड़ने से दोनों नाले में गिर गए। करीब आधे घंटे बाद नन्हे का शव नाले में उतराता मिला। वहीं, विकास की तलाश देर शाम तक जारी रही। अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे परिजन और ग्रामीण नाले आसपास खोज करने लगे तो घटनास्थल से करीब एक किमी दूर झाड़ियों के बीच शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जुटी रही लोगों की भीड़
घटना की सूचना पर सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिजनों का हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर शेर बहादुर यादव, कमलेश विश्वकर्मा, संजय यादव, उत्तम यादव मौजूद रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशु ओझा ने परिजनों से मुलाकात की।
आसिफ को आई चोट

नाले में डूबे चाचा-भतीजा को बचाने के लिए मेढ़ौली गांव के आसिफ भी रस्सी के सहारे नाले में कूद पड़े। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके। नाले में गिरने से वह घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा।

वर्जन--
पीड़ित परिजनों को शासन से मिलने वाली सहायता राशि प्रदान की जाएगी। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। - पवन सिंह, नायब तहसीलदार

मृतक नन्हे विश्वकर्मा। फाइल फोटो

मृतक नन्हे विश्वकर्मा। फाइल फोटो

मृतक नन्हे विश्वकर्मा। फाइल फोटो

मृतक नन्हे विश्वकर्मा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed