{"_id":"669992056b248437350bc7a4","slug":"vandalism-in-jethwara-power-substation-sso-beaten-up-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-120940-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जेठवारा विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़, एसएसओ को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जेठवारा विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़, एसएसओ को पीटा
Fri, 19 Jul 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
जेठवारा विद्युत उपकेन्द्र पर बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों द्वारा तोड़कर फेकी गई कुर्सियां। सो
जेठवारा विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की देर रात नगर पंचायत डेरवा के लोगों ने धावा बोलकर बवाल काटा। उपकेंद्र में तोड़फोड़ करते हुए एसएसओ को पीटा। लोगों का उग्र रूप देख कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बवाली चले गए। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली कटौती से नगर पंचायत डेरवा के लोगों के सब्र का बांध टूट गया। बुधवार की देर रात बड़ी संख्या में लोग बाइकों से उपकेंद्र पहुंचे। बिजली की आवाजाही को लेकर कर्मचारियों से पूछने लगे। कार्यालय की कुर्सी व मेज तोड़ने के साथ ही रजिस्टर फाड़कर फेंक दिया।
उग्र लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ शैलेंद्र सिंह को पीट दिया, जिससे दूसरे कर्मचारी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। कुछ लोगों ने उन्हें दौड़ाया लेकिन वे भागने में सफल रहे। नागरिकों ने करीब आधे घंटे तक उपकेंद्र पर हंगामा किया। वहां से बाहर जाकर एसएसओ ने एसडीओ व जेई को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। हालांकि, पुलिस को देख हमलावर वहां से निकल गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ बिजली कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। कर्मचारियों का कहना था कि मेहनत कर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। इसके बाद भी लोग मारपीट रहे हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसओ से कई बार तहरीर देने के लिए कहा गया लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। एसडीओ अमित पांडेय के साथ आने की बात बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
बवाल से सहमे हैं कर्मचारी
विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात हुए बवाल से बिजली कर्मचारी सहमे हुए हैं। पीड़ित एसएसओ पर ही लोगों ने बिजली कटौती का गुस्सा उतारा। कर्मचारियों ने रात में विद्युत उपकेंद्र पर सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने की मांग की है।