{"_id":"588ce2e54f1c1b5c02cf7c8e","slug":"vahan-checking-in-sanipur-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में एक लाख बीस हजार के नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में एक लाख बीस हजार के नोट बरामद
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले पुलिस व उड़ाका दल ने चेकिंग के दौरान कार सवार एक व्यक्ति से संदिग्ध परिस्थितियों में सवा लाख रुपये बरामद किए हैं। रुपये जब्त कर आरोपी से सांगीपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में रुपये किसी व्यापारी के होने की बात सामने आई है।
रामपुर खास विधान सभा चुनाव के लिए उड़न दस्ता प्रभारी दीनानाथ व उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने सांगीपुर थाना क्षेत्र के दुऊम चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रखा था। इस दौरान अंतू दीवानगंज की ओर से आ रहे एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो इसमें रखी करीब सवा लाख रुपये की करेंसी बरामद हुई। इस पर उसे हिरासत में लेकर जांच के लिए सांगीपुर थाने ले जाया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो वह सकपका गया, लेकिन बाद में वह खुद को नगर कोतवाली के अचलपुर का रहने वाला आकाश वर्मा बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाख दो हजार रुपये के दो-दो हजार के नोट, साढ़े तेरह हजार की पांच सौ की नोट के साथ करीब पांच हजार रुपये की सौ व पचास की नोट मिली। उसने पुलिस को बताया कि शहर मुख्यालय पर व्यवसायी प्रमोद केसरवानी की रेडीमेड कपड़ों की थोक की दुकान है। यहां से अंतू, सांगीपुर व दीवानगंज आदि बाजारों के दुकानदार उधार सामान लाते हैं। आकाश ने बताया कि उसी वसूली के सिलसिले में वह आया था। पुलिस ने विक्रय के कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका, जिसके बाद एक लाख बीस हजार रुपये सीज कर दिए गए।