{"_id":"6ac0e321f0b5eadac20116eb","slug":"upset-over-police-action-a-young-man-climbed-a-water-tank-in-phaphamau-second-such-incident-reported-in-two-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पुलिस कार्रवाई से नाराज युवक फाफामऊ की पानी की टंकी पर चढ़ा, दो दिन में दूसरा मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पुलिस कार्रवाई से नाराज युवक फाफामऊ की पानी की टंकी पर चढ़ा, दो दिन में दूसरा मामला आया सामने
Sat, 03 Oct 2026 04:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:42 PM IST
सार
एकलव्य चौराहे के पास पानी की टंकी पर महिला के चढ़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब फाफामऊ में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन
फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एकलव्य चौराहे के पास पानी की टंकी पर महिला के चढ़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब फाफामऊ में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज एक युवक फाफामऊ स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक होलागढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है और पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ा है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक से बातचीत शुरू कर दी है। मामले में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन