फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UPS Gaura and Sangipur emerge winners in Kho-Kho.

Pratapgarh News: खो-खो में यूपीएस गौरा और सांगीपुर विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
UPS Gaura and Sangipur emerge winners in Kho-Kho.
स्टडियम में आयोजित जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विजेता गौरा की टीम। कोच
शहर के मीरा भवन स्थित स्टेडियम में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयीय बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के सभी संभागों से पहुंची प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक वर्ग का फाइनल मुकाबला गौरा और संडवा चंद्रिका के बीच हुआ। इसमें गौरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि संडवा चंद्रिका की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक वर्ग के फाइनल में सांगीपुर और गौरा की टीम आमने-सामने रहीं। सांगीपुर की बालिकाओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। गौरा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजेंद्र पांडेय, सुभाष पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, शैलेश सिंह, राम बहादुर पाल और अजय कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, मंजू सिंह और जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार कुशवाहा और बीएसए देवव्रत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed