फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Upma and Sooji Halwa added to the mid-day meal menu in schools.

Pratapgarh News: स्कूलों में मध्याह्न भोजन के मेन्यू में जुड़ा उपमा और सूजी का हलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Upma and Sooji Halwa added to the mid-day meal menu in schools.
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को अब मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक आहार मिलेगा। मेन्यू में उपमा और सूजी को शामिल किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग का मकसद बच्चों में पोषण स्तर बढ़ाना और कुपोषण को दूर करना है।
विज्ञापन

जिले के 2031 परिषदीय विद्यालयों में 1.32 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 905 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत 78,125 विद्यार्थियों को भी मध्याह्न भोजन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। विद्यालयों में 6,002 रसोइया हैं। एमडीएम के जिला समन्वयक मो. इजहार ने बताया कि नवंबर 2026 से नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व मेन्यू के अनुसार सोमवार को रोटी-सब्जी के साथ मौसमी फल बच्चों को दिया जाता है। मंगलवार को चावल-दाल, बुधवार को सब्जी वाली तहरी और दूध, बृहस्पतिवार को रोटी-दाल, शुक्रवार को सोयाबीन की तहरी, शनिवार को मध्याह्न भोजन में सोयाबीन की सब्जी और रोटी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
पूरक पोषण वितरण योजना का क्रियान्वयन कराया जाएगा। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। सूजी का हलवा और उपमा अतिरिक्त पोषण के तहत मेन्यू में शामिल किया गया है। - देवब्रत सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed