{"_id":"6acbcbebe2ea88ce8f0ad40a","slug":"lord-shivas-wedding-procession-set-out-accompanied-by-spirits-ghosts-and-deities-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-179878-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भूत-प्रेत और देवता के साथ निकली भगवान शिव की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भूत-प्रेत और देवता के साथ निकली भगवान शिव की बरात
विज्ञापन
चिलबिला में रविवार को रामलीला समिति द्वारा आयोजित शिव विवाह कार्यक्रम में जयमाल का मनमोहक दृश
भस्म उड़ाते हुए गण, जटा खोलकर हर- हर, बम-बम का उद्घोष करते औघड़, पलक झपकते कई रूप बदलते भूत-प्रेत व असुर और उनके पीछे हाथी-घोड़े पर सवार देवताओं के साथ भगवान शिव की बरात नहीं। बरात में नंदी पर भगवान शिव पर पुष्प वर्षा की गई।
गोपाल मंदिर से रविवार को शिव बरात की ये झांकी जब निकली तो हर किसी की नजरें इसे निहारती रह गई। चिलबिला में भगवान शिव-मां पार्वती का हाईड्रोलिक मंचन के बीच जयमाल हुआ। जयकारे के बीच लोगों पुष्प वर्षा की।
दोपहर करीब तीन बजे श्री रामलीला समिति प्रतापगढ़ के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, रवि अग्रवाल, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीश गुप्ता ने भगवान शिव की महाआरती की। इसके बाद बरात भ्रमण पर निकली।
विज्ञापन
जगह-जगह भक्तों ने आरती उतारी। बरात में महिलाएं नाचते-गाते शोभा बढ़ा रही थीं। डीएम अभिषेक पांडेय एवं एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टीम अलर्ट रही। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, विशाल विक्रम सिंह, संजय पांडेय मौजूद रहे।