फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Neither a road nor a bridge built... the pace of development is such that even a tortoise would be put to shame.

Pratapgarh News: सड़क बनी न पुल... विकास की चाल ऐसी की कछुआ भी शरमा जाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Neither a road nor a bridge built... the pace of development is such that even a tortoise would be put to shame.
जिले की सबसे अहम सड़क परियोजना अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर सोनावा से भुपियामऊ तक फोरलेन निर्माण की गति इतनी धीमी है कि कछुआ भी शरमा जाए। दिसंबर 2024 में शुरू हुए निर्माण में 22 महीने में प्रोजेक्ट का आधा ही काम हो पाया है। जबकि एनएचएआई अगले दो महीने में बचे हुए काम को पूरा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में फोरलेन के निर्माण के लिए शासन से 1.98 अरब रुपये की मंजूरी मिली थी। कार्यदायी संस्था भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 2024 में 10 किमी फोरलेन का काम शुरू किया। मियाद दिसंबर 2026 तय की गई है लेकिन दो साल बीतने को हैं लेकिन निर्माण आधे-अधूरे ही हुए हैं।
विज्ञापन

अब तक नाले का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। सड़क किनारे लगे एक हजार पेड़ों में से 50 फीसदी भी नहीं काटे जा सके हैं। बिजली के खंभों का शिफ्टिंग कार्य अधूरा है। सई नदी पर बन रहे पुल की ढलाई का काम 50 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है। अधूरे निर्माण के चलते सई नदी पुल पर राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है। वह रोजाना जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकरा हुआ सई नदी पुल
फोरलेन मार्ग के लिए सई नदी पर पुल ढलाई का काम चल रहा है। पहले से बने दो लेन मार्ग के पुल किनारे बड़े-बड़े पत्थरों से बैरिकेडिंग की गई है। इससे मार्ग संकरा हो गया है और रोजाना जाम लग रहा है।
त्योहार में भी निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका
नवरात्र, दशहरा और भरत मिलाप तक सड़कों पर लोगों की भीड़ होगी। इन दिनों में काम प्रभावित हो सकता है। लोगों के मुताबिक, तय समय पर काम पूरा करना एनएचएआई के लिए बेहद मुश्किल है।

वर्जन-
नाला निर्माण में अधिक परेशानी हुई। शहर में लोगों के विरोध के चलते कई दिनों तक काम रुके थे। सड़क किनारे लगे हरे पेड़ों की कटाई तेज की गई है। नाला निर्माण भी करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। 10 किमी निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
- विकास सिंह, एक्सईएन, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed