फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Board: Strong room will be opened one hour before the commencement of the examination.

यूपी बोर्ड : परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले खोला जाएगा स्ट्रॉन्ग रूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Strong room will be opened one hour before the commencement of the examination.
जिले के 200 परीक्षा केंद्रों पर 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। फरवरी के पहले सप्ताह में प्रश्न पत्र जिले में भेजे जाएंगे। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले स्ट्रॉन्ग रूम को खोला जाएगा। प्रश्न पत्र बाहर निकालने के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाहरी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे। वहीं, स्ट्रॉन्ग रूम पर डीएम की भी नजर रहेगा। स्ट्रॉन्ग रूम में किसी का मोबाइल लेकर जाना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दिए आदेश में कहा, स्ट्रॉन्ग रूम के डबल लॉक वाली आलमारी में प्रश्नपत्रों को रखा जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे बाद स्ट्रॉन्ग रूम को सील कर दिया जाएगा। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम में वॉयस रिकाॅर्डर, नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्ट्रॉन्ग रूम की चाभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में रहेगी। कमरे को खोलने व बंद करने की जानकारी भी लॉग बुक रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र को बाहर निकाला जाएगा। इसका भी रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा। इस रजिस्टर की फोटो जिला विद्यालय निरीक्षक के व्हाट्सएप पर भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचने से तीन दिन पहले स्ट्रॉन्ग रूम बना लिया जाएगा और 24 घंटे इसकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रॉन्ग रूम में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का मोबाइल के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्नपत्र पहुंचने के दिन से ही स्ट्रॉन्ग रूप 24 घंटे डीएम की निगरानी में रहेगा। इसके लिए वह टीम गठित करेंगे। - ओमकार राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed