{"_id":"5738bfe94f1c1b202bac7181","slug":"up-board-result-pratapgarh-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की परीक्षा में 49वां और हाईस्कूल में जिले का 16वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर की परीक्षा में 49वां और हाईस्कूल में जिले का 16वां स्थान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
up board result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के वर्ष 2016 के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल के रिजल्ट ने जहां जिले की लाज बचाई है, वहीं इंटरमीडिएट के परिणाम ने जिले को प्रदेश में बारह पायदान नीचे खिसका दिया है। वर्ष 2015 की इंटर की परीक्षा में जिले को जहां 37वां स्थान मिला था, वहीं इस वर्ष यह खिसक कर 49वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि मंडल में बीते वर्ष इंटर में तीसरे स्थान पर रहने वाला जिला इस वर्ष की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक साथ भले ही आए हैं, मगर बोर्ड ने दोनों का तुलनात्मक चार्ट प्रस्तुत किया है। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम मंडल में जहां फतेहपुर प्रथम और प्रतापगढ़ दूसरे स्थान पर रहा, वहीं प्रदेश में बीते वर्ष तीसरे स्थान पर रहने वाला जिला इस वर्ष 49वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों ने जिले की लाज बचा ली है। वर्ष 2015 की परीक्षा में मंडल में तृतीय स्थान हासिल करने वाले जिले को इस वर्ष प्रथम स्थान हासिल करने में सफलता मिली है। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 24वां स्थान रखने वाले जिले ने इस वर्ष 16वां स्थान प्राप्त किया है।