{"_id":"6ac5375a31190887830a41bc","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-at-in-laws-house-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-179428-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
कंधई के पूरेदेवजानी में मंगलवार सुबह करीब छह बजे विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
रानीगंज के विष्णुपुर निवासी तौफीक की बेटी फरहीन बानो (30) का निकाह कंधई थाना क्षेत्र के पूरेदेवजानी निवासी आबिद के बेटे जाकिर से करीब आठ वर्ष पहले हुआ था। निकाह के बाद से विवाहिता को संतान नहीं हुई।
मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सास सायरा बानो ने सीमेंट के शेड वाले कमरे में बहु का शव दुपट्टे से लटका देखा। सास ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। फंदे से नीचे उतारकर विवाहिता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ससुरालीजनों ने विवाहिता के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता तौफीक की तहरीर पर पर पुलिस ने पति, ससुर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर जांच जारी है। फरहीन का पति बाहर रहता है। आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।