{"_id":"664a5d427aa579aebf04276b","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-the-gate-of-the-house-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-117347-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेकाबू बाइक मकान के गेट से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेकाबू बाइक मकान के गेट से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
पड़ोसी दुकानदार की बाइक से चाचा से मिलने जा रहे युवक की मकान के गेट से बाइक टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के आमापुर बाजार में मिथुन बार्बी निवासी पश्चिम बंगाल कोलकाता मिठाई की दुकान चलाता था। रविवार को दिन में करीब 10 बजे पड़ोसी दुकानदार आलोक सरोज के साथ वह सदहा स्थित अपने चाचा की दुकान पर मिलने बाइक से जा रहा था। ढांढर गांव में बाइक अनियंत्रित होकर एक मकान के गेट से टकरा गई। इस दुर्घटना में मिथुन और आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिथुन को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आलोक को भी गंभीर चोटें आई हैं। आलोक को परिजन इलाज के लिए जौनपुर ले गए । जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। मिथुन की मौत की जानकारी होने पर पत्नी शौरवी भाई तापुष सीएचसी पहुंच गए । सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा थाने की पुलिस सीएचसी पट्टी पहुंची। जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। भाई तापुष ने बताया कि विगत 8 वर्षों से वह आमापुर बाजार में मिठाई की दुकान चल रहा था। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। अभी उसको कोई बच्चे नहीं है। घटना से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।