फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled bike collides with electric pole, youth dies

Pratapgarh News: बेकाबू बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with electric pole, youth dies
कार को ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू बाइक मंगलवार दोपहर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे बाइक सवार प्रयागराज के नितिन सरोज की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के गौरीगंज कल्याणपुर निवासी नितिन सरोज (25) अपने चचेरे भाई सचिन सरोज (27) के साथ बाइक का नंबर प्लेट बदलवाने मानधाता बाजार स्थित एजेंसी पर आया था। दोपहर में दोनों घर जा रहे थे। हैंसी टावर के पास कार को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे घटनास्थल पर ही नितिन की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे उनके चचेरे भाई को खरोंच भी नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मानधाता अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed