फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrollable truck entered the house, brother-in-law and sister-in-law died, many relatives buri

Pratapgarh : बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, कई परिजन मलबे में दबे

Sat, 22 Jul 2023 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 12:01 AM IST
सार

नगर कोतवाली के सराय बहेलिया निवासी जब्बार (60) के परिवार की फातिमा बेगम का 40 दिन पहले इंतकाल हो गया था। शनिवार को उनका चालीसवां था, जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए थे। ईशा की नमाज के बाद तकरीर होना थी, जिसमें लोग जुट रहे थे।इसी बीच लखनऊ से बादशाहपुर की ओर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर जब्बार के मकान में घुस गया।

विज्ञापन
Uncontrollable truck entered the house, brother-in-law and sister-in-law died, many relatives buri
सिटी कोतवाली के सराय बहेलिया में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सराय बहेलिया में शुक्रवार की देर रात बेकाबू ट्रक मकान में घुस गया, जिससे पिता, पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक के नीचे कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। नगर कोतवाली के सराय बहेलिया निवासी जब्बार (60) के परिवार की फातिमा बेगम का 40 दिन पहले इंतकाल हो गया था। शनिवार को उनका चालीसवां था, जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए थे। ईशा की नमाज के बाद तकरीर होना थी, जिसमें लोग जुट रहे थे।

इसी बीच लखनऊ से बादशाहपुर की ओर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर जब्बार के मकान में घुस गया। उस समय जब्बार अपनी बेटी शाहीन बानो (27) और भाभी साफिया बानो (62) के साथ बरामदे में बैठा था। ट्रक के नीचे दबने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व दूसरे वाहनों से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने जब्बार और साफिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाहीन की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन वहां ले जाने से पहले उसकी भी मौत हो गई। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोग ट्रक के नीचे और मकान के मलबे में कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका जता रहे हैं। ट्रक और मलबा हटवाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Uncontrollable truck entered the house, brother-in-law and sister-in-law died, many relatives buri
ट्रक के घर में घुसने के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सराय बहेलिया भागकर पहुंचे अफसर

नगर कोतवाली के सराय बहेलिया गांव में बेकाबू ट्रक मकान के भीतर घुसने से 3 लोगों के मौत की खबर मिलते ही पुलिस अफसर भाग कर मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजने के साथी मकान के भीतर घुसे ट्रक को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत रहे।

सराय बहेलिया में बेकाबू ट्रक जब्बार के मकान में घुसने से हुई 3 लोगों की मौत से कोहराम मचा रहा। परिवार के लोगों की चित्कार से हर कोई बेल जा रहा था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्रा, सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता समेत कोतवाली पुलिस घटना से पीड़ित परिवार की मदद करने में जुटे रहे। इस दौरान परिवार के लोगों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। घटना के बाद भागे चालक की पुलिसकर्मी तलाश करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed