फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   agencies irresponsible behaviour putting womens life in danger

मुफ्त गैस कनेक्शन दिया, नहीं बताए सुरक्षा के उपाय

Fri, 11 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
agencies irresponsible behaviour putting womens life in danger
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के 1,03,970 लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला। हालांकि इसके खतरों के प्रति जागरूक और सावधानी बरतने के उपायों को बताने के नाम पर सिर्फ  खानापूर्ति हुई। यहां तक कि ग्राहक सेवा कार्ड तक नहीं दिया जा रहा है। जागरूकता के अभाव में ही उड़ैयाडीह की सुनीता की जान चली गई। आरोप तो यह भी है कि गैस एजेंसियां मुफ्त कनेक्शन देने के नाम पर ग्राहकों को घटिया पाइप दे रही हैं। जिसके चलते आए दिन गैस लीकेज से आग लगने और सिलेंडर फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


पट्टी इलाके के उड़ैयाडीह गांव निवासी सुनीता पत्नी शिव कुमार सरोज के गैस पाइप की जांच अगर पहले हुई होती तो शायद उसकी मौत न होती। यह बात सिर्फ सुनीता पर ही लागू नहीं होती है, बल्कि गांव की उन सभी महिलाओं के लिए जानकारी आवश्यक है जो अशिक्षित हैं और गैस चूल्हा पर खाना बना रही हैं। दरअसल, सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन प्रदान किया है। एजेंसियां मुफ्त में कनेक्शन के साथ गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेग्यूलेटर और पाइप भी दे रही हैं। ग्राहकों की मानें तो पाइप इतनी घटिया है कि वह छह माह में ही जवाब दे जा रही है। जबकि ब्रांडेड गैस पाइप की पांच साल की गारंटी होती है। मगर एजेंसी संचालक कंपनी की पाइप देने के बजाय उसी रंग की घटिया पाइप दे रहे हैं। इधर गांव की महिलाओं को गैस कनेक्शन तो दिया जा रहा है, मगर उन्हें जागरूक नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों में घटनाएं आए दिन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed