फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two young man murder in pratapgarh they come barat from punjab

Pratapgarh: बरात में आए पंजाब के युवक समेत दो की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, डीजे पर नाचने के दौरान हुआ विवाद

Sun, 17 Nov 2024 10:04 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 10:04 AM IST
सार

प्रतापगढ़ के लालगंज में डीजे पर नाचने और गाना बजाने के दौरान मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने मिलकर तीन युवकों को पीटना शुरू कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक जालंधर पंजाब का रहने वाला है जो रिश्तेदारी में आया था। 

विज्ञापन
Two young man murder in pratapgarh they come barat from punjab
दो युवकों की हत्या के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

कोतवाली के चकौड़िया में शनिवार की रात द्वारचार पर डांस के दौरान हुए विवाद व चेन छीनने को लेकर हुए विवाद के बाद नशे में धुत बारातियों ने दूल्हे के पंजाब से आए दो दोस्तों की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेते हुए नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

लालगंज कोतवाली के चकौडिय़ा गांव निवासी विदेशी गौतम की बेटी अनीता की शादी लीलापुर थाना के तिना गिरधर सहाय के दुखी गौतम के बेटे मनोज कुमार से तय थी। शनिवार की रात बरात लेकर नाचते गाते बराती पहुंचे। दूल्हे के भाई सुशील के साले नीरज के जीजा सुल्तानपुर के देलियावां मुसाफिरखाना निवासी पवनदीप (22) और दोस्त पंजाब के जालंधर निवासी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ इंद्रजीत (32) व उसकी पत्नी ममता एवं विशाल भी शादी में शामिल होने आए थे। रात करीब नौ बजे द्वारचार के दौरान इंद्रप्रीत का डांस के दौरान गिरधर सहाय के रहने वाले बरातियों से विवाद होने लगा।
विज्ञापन

 

 



विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोप है कि किसी ने मौका देखकर इंद्रप्रीत के गले से सोने की चेन छीन लिया। विवाद बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। रात ग्यारह बजे खाना खाकर घर जाते समय इंद्रप्रीत, पवनदीप व विशाल के ऊपर बरात में शामिल दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। खेत में गाड़े गए बांस के डंडे से हमलावरों ने इंद्रप्रीत, पवनदीप व विशाल को बेरहमी से पीट दिय। जिससे तीनों मरणासन्न अवस्था में पहुंच गए।

 

Two young man murder in pratapgarh they come barat from punjab
घटना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी मिलने पर आधी रात कोतवाल नीरज कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने इंद्रप्रीत उर्फ इंद्रजीत को मृत घोषित करते हुए पवनदीप को प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। इधर पुलिस ने बरात में मौजूद 15 लोगों को हिरासत में ले लिया।

घटनास्थल से खून से सना बांस का डंडा भी बरामद हुआ है। रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय व सीओ रामसूरत सोनकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक इंद्रप्रीत की पत्नी ममता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के गांव गिरधर सहाय का पुरवा तिना निवासी सहदेव, संदीप, विजय, किशन वर्मा, राहुल वर्मा, शनि वर्मा, आशीष वर्मा, सचिन वर्मा एवं वीरेंद्र वर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

दोहरे हत्याकांड के मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। संदिग्ध बरातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से खून से सना बांस का डंडा भी बरामद हुआ है। - संजय राय, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी

पुलिस फोर्स की सुरक्षा में पूरी हुई शादी की रस्म

घटना की जानकारी पर आधी रात लालगंज कोतवाली नीरज कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और घायलों को इलाज के लिए भेजवाया। बाद में घायल पवनदीप की जिला अस्पताल एवं इंदरप्रीत प्रयागराज एसआरएन पहुंचने पर मौत हो गई। इधर पुलिस करीब 15 बरातियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

बरातियों में मारपीट के चलते शादी रुक गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी कर रस्म पूरी कराई गई। रात भर गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय मौक पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed