फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two teenagers drown in Bakulahi river, missing one

बकुलाही नदी में दो किशोर डूबे, एक लापता

Thu, 04 Apr 2019 12:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drown in Bakulahi river, missing one
बकुलाही नदी में डूबे युवक को तलाशते ग्रामीण - फोटो : प्रतापगढ़
 नगर कोतवाली के नौबस्ता निवासी धर्मेंद्र पुष्पाकर (16) पुत्र पारसनाथ पुष्पाकर अपने पड़ोसी अतुल पटेल (17) पुत्र किशोरीलाल के साथ बुधवार को बकुलाही नदी में नहाने गया था। घाट पर बने चेकडैम के पास दोनों ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। यह देख नदी के किनारे मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए कूद पड़े।
विज्ञापन


गांव के दीपक वर्मा ने नदी में डूब रहे अतुल को किसी तरह बचा लिया, जबकि धर्मेंद्र डूब गया। घंटों उसकी तलाश ग्रामीण करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर धर्मेंद्र के परिजन रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे। नदी में तैरने वाले ग्रामीण धर्मेंद्र की तलाश में पसीना बहाते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही। सूचना मिलने पर पृथ्वीगंज चौकी की पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में रानीगंज एसडीएम भी राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर प्रयागराज से गोताखोर बुलाने के लिए संदेश भेजा गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक गोताखोर नहीं पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी के डूबने से खौफजदा रहा अतुल
दोस्त धर्मेंद्र के डूबने के बाद अतुल सहमा रहा। ग्रामीणों ने नदी में डूब रहे अतुल को तो बचा लिया, लेकिन धर्मेंद्र को बचाने में नाकाम रहे। वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। नदी के बाहर खड़ा अतुल सहमा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed