{"_id":"6aa5911558a4745fcf006c50","slug":"old-video-of-fire-in-a-padmavat-express-coach-goes-viral-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-177556-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में आग लगने का पुराना वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में आग लगने का पुराना वीडियो वायरल
विज्ञापन
दिल्ली से आई पद्मावत एक्सप्रेस (14208) के कोच में आग से रेल महकमे में हड़कंप मच गया था। 10 सितंबर को ट्रेन प्लेटफॉर्म एक से वॉशिंग लाइन पर गई थी, तभी एम-वन कोच में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। सीडीओ कर्मियों ने आग पर काबू पाकर हादसे को टाल दिया। आरोप है कि मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के अफसरों ने घटना को दबा दिया। सीडीओ विमलेंद्र भूषण ने आग को मॉकड्रिल बताया लेकिन वीडियो वायरल होते ही सभी चुप्पी साध गए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल व बिजली विभाग के संजय यादव ने जानकारी से इन्कार किया है। सीनियर डीसीएम मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
हादसे के बाद ट्रेन को कर दिया गया दिल्ली रवाना
पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में आग लगने के बाद रेल कर्मियों ने मामले की जांच तक नहीं कराई। घटना की जानकारी भी नहीं दी गई। घटना के दस मिनट के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
आग बुझाने के चक्कर में भीग गए कागजात
पार्सल यान से आए कुछ जरूरी अभिलेख आग बुझाने के चक्कर में भीग गए और कुछ जल गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सब कुछ साफ नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो को पुष्टि नहीं है।