फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vegetable trader attacked with a knife; ear severed.

Pratapgarh News: सब्जी कारोबारी पर चाकू से हमला, कान काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vegetable trader attacked with a knife; ear severed.
शहर के पंजाबी मार्केट के समीप स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हमलावरों ने एक कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से उसका दाहिना कान कट गया।
विज्ञापन

हमलावरों के आतंक से सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। पल्टन बाजार निवासी मोहम्मद फैसल उर्फ अमन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त अब्दुल कलाम के साथ सब्जी की दुकान पर बैठा था। इस बीच विवेक नगर निवासी अनस, सब्जी मंडी के परवेज और एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके दोस्त को लाठी, डंडे से पीट दिया। हमलावरों ने फैसल के कान पर चाकू से हमला कर दिया। उसके कान कटकर नीचे गिर गया। लहूलुहान सब्जी कारोबारी की चीख सुन लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। भीड़ इकट्ठी होती देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
आशुतोष मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed