{"_id":"5ce84c54bdec22075a3be21a","slug":"two-people-including-teacher-knife-knives-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समेत दो लोगों को घोंपा चाकू, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समेत दो लोगों को घोंपा चाकू, गंभीर
Sat, 25 May 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
knife
बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी से नाराज युवकों ने शिक्षक व उसके साथी को चाकू घोंप दिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के किठौली गांव निवासी रामदुलार कहार के पुत्र की बारात गुरुवार को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी शिव बहादुर के यहां गई थी । बारात में शामिल होने के लिए गांव के रहने वाले शिक्षक अमरेश पांडेय बाइक से अपने दोस्त संतोष के साथ गया था। बारात में डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी होने लगी। मारपीट की नौबत आई तो शिक्षक व उसके ने साथी बीचबचाव कर दिया। शिक्षक का आरोप है कि वह खाना खाने के बाद अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान अरैला गांव में ही कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि उस पर चाकू से हमला कर दिया। संतोष बीचबचाव करने पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन