{"_id":"643ee38bdf275df7a40bcd64","slug":"two-people-including-court-personnel-infected-with-corona-pratapgarh-news-c-3-1-107699-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: न्यायालयकर्मी समेत दो लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: न्यायालयकर्मी समेत दो लोग कोरोना संक्रमित
Wed, 19 Apr 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को न्यायालय कर्मी समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को घर पर होम आइसोलेट रहने को कहा है। दोनों कंपनी बाग के पास के रहने वाले हैं।
पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण और संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद भी लोग लापरवाह बने हैं। शासन ने भले ही मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह नोटिस चस्पा की गई है कि बिना मास्क के अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा। मगर अस्पताल में आने वाले अधिकतर मरीज बिना मास्क लगाए ही नजर आ रहे हैं।
रेलवे स्टेशन हो, बस स्टैंड हो या फिर विकास भवन, कहीं कोरोना जांच की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना है। मंगलवार को नगर पंचायत के उम्मीदवार नामांकन करने के लिए बगैर मास्क लगाए ही भीड़ के बीच विकास भवन पहुंच गए थे। इन पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध तक नहीं लगाया गया। जबकि पंचायत चुनाव के दौरान इसी तरह लोग कोरोना से बेखबर थे। फिर दूसरी लहर का कहर जानने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मियों को मुहैया कराई गई पीपीई किट
प्रतापगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमितों को घर से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस के ईएमटी और चालकों की ड्यूटी लगा दी गई है। संक्रमितों को घर से अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस के ईएमटी और पॉयलट की जान को खतरा न हो इसके लिए सीएमओ के निर्देश पर 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर प्रबोध ममगाई ने सभी एंबुलेंस पर दो-दो पीपीई किट रखवाई हैं। संवाद