{"_id":"581cc8b44f1c1bab31438545","slug":"two-people-died-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू से दो की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू से दो की गई जान
प्रतापगढ़
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dengue
जिले में डेंगो से दो लोगों की जान चली गई। कुंडा में जहां रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई तो वहीं लालगंज इलाके में अधेड़ की डेंगू की चपेट में आने से जान चली गई। दोनों ही इलाके में डेंगू की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सीएचसी कुंडा क्षेत्र के बसहीपुर बढ़ईपुर गांव निवासी महाबली सरोज (62) रिटायर्ड शिक्षक थे। 15 दिन पहले उन्हें बुखारा आना शुरू हुआ तो उन्होंने स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया। इसके बाद भी आराम नहीं हुआ तो इलाहाबाद में इलाज कराना शुरू किए। वहां जांच के बाद पता चला कि उन्हें डेेगू है। इसके बाद इलाज चलता रहा लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले परिजन उन्हें लेकर लखनऊ गए। वहां इलाज चल ही रहा था कि शुक्रवार को दोपहर में उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी घर के लोगों को हुई तो उनमें चीख पुकार मच गई। डेंगू की बीमारी का नाम सुनकर गांव में दहशत का माहौल है।
उधर लालगंज कोतवाली के पूरे पौलहा भवराम बोझी निवासी रामअधार वर्मा (57) बीते कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने जांच कराई तो डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे एक अस्पताल में भर्ती करा दिए। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और गुरुवार को उसकी मौत हो गई।