{"_id":"66aab423115443443f0f6df4","slug":"two-new-dengue-infected-people-found-in-the-district-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-121783-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जिले में मिले दो नए डेंगू संक्रमित, घर पर चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जिले में मिले दो नए डेंगू संक्रमित, घर पर चल रहा इलाज
Thu, 01 Aug 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद सीएमओ कार्यालय जांच रिपोर्ट भेेजी गई। मलेरिया विभाग ने संक्रमितों के घर दवा का छिड़काव कराया। दोनों मरीजों के घर के आसपास रहने वाले 25 सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
नगर कोतवाली के अफीम कोठी निवासी नरेंद्र कुमार का तीन वर्षीय बेटा ईशान बुखार से पीड़ित था। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिजन ईशान को घर पर रख इलाज करा रहे हैं। उसकी हालत में सुधार है।
कोहड़ौर के गंगापुर निवासी तबरेज अहमद को काफी दिनों से बुखार से था। पहले कोहड़ौर सीएचसी में इलाज कराया गया। ठीक न होने पर मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। डॉक्टर ने डेंगू की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों ने दवा लिखकर उसे भी घर भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर मलेरिया विभाग की टीम दोनों संक्रमितों के घर पहुंची। दवा का छिड़काव किया। जिले में डेंगू के 11 मरीज अबतक मिल चुके हैं। इनमें नौ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी केपी द्विवेदी ने बताया कि दोनों संक्रमित स्वस्थ हैं। दोनों मरीज घर पर हैं। दवा का छिड़काव कराया गया है।