फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two miscreants who robbed mobile phones were caught by the police

Pratapgarh News: मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 20 Oct 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who robbed mobile phones were caught by the police
मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

- लूटा गया मोबाइल व तमंचा बरामद
- चार दिन पहले कोहड़ौर के शंकरपुर में हुई थी लूटपाट, हब्बू गिरोह के हैं सदस्य
कोहड़ौर। शंकरपुर में चार दिन पहले शौच के लिए निकले शुभम को गोली मारकर मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश जेल में बंद हब्बू सरोज गैंग के सदस्य हैं।
कोहड़ौर के शंकरपुर में 16 अक्तूबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर शुभम से मोबाइल लूटा था। घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर रात में ही पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल पहुंचे थे। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए कोहड़ौर पुलिस व स्वाट टीम को निर्देश दिया। बुधवार की रात पुलिस टीम ने घटना में शामिल बदमाश लाखीपुर निवासी सर्वजीत उर्फ सिनू व कंधई थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी संदीप सरोज को शिवमूर्ति रमाशंकर शिक्षण संस्थान के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा कारतूस संग लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया। बृहस्पतिवार को लिखापढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


----------------------

रुपये देने में आनाकानी, पुलिस से शिकायत
लीलापुर। पुरे नेवाजी अजगरा निवासी शंभू राम सरोज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह ईंट भट्ठें पर मजदूरों की आपूर्ति का काम करता है। तीन वर्ष पूर्व उसने गांव के ही संदीप सरोज को इटावा भट्ठे पर जाने के लिए 13,500 रुपये दिए थे। संदीप उसके साथ गया। 15 दिन बाद काम कर बिना बताए घर लौट आया। मजदूरी काटकर शेष रुपये मांगने पर वह आनाकानी कर रहा है। जिससे परेशान शंभू ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed