फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   transfered the co in clash of bjp congress

कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में हुए बवाल में सीओ पर गिरी गाज

Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
transfered the co in clash of bjp congress
Shimla Police

विज्ञापन
तीन दिनों पहले कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच विवाद और मारपीट के मामले में सीओ पर तबादले की गाज गिरी है। इलाहाबाद पुलिस हेड क्वार्टर से नए सीओ को लालगंज सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। देर रात चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्रवाई से हडक़ंप मच गया है। कोतवाली को घेराव कर कांग्रेस विधायक ने अफसरों व चुनाव आयोग से शिकायत की थी। अभी अन्य अफसरों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

रामपुर खास में प्रचार के दौरान बुधवार को लालगंज कोतवली के नारायनपुर गांव के पास कांग्रेस व भाजपा समर्थकों के बीच जमकर बवाल और मारपीट हुई थी। बवाल के बाद भाजपाइयों ने रानीगंज कैथौला में जाम लगा दिया।उधर पिटाई का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर दिया। बताया जाता है कि दो घंटे तक घेराव के दौरान सर्किल के अफसरों के नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक व सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना ने चुनाव आयोग समेत प्रदेश के आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर पुलिस पर शिथिलता दिखाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उन्होंने घटना के दिन ही देर रात पर्यवेक्षक अनुपम आनंद से मुलाकात कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने भी चुनाव आयोग को फैक्स भेजकर पुलिस पर एक पक्ष की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मारपीट की घटना की जांच कराए जाने की मांग की थी। चर्चा है की पुलिस ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के गैर जनपद में रहने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया था। बिना जांच के प्रमोद तिवारी पर केस लादने की शिकायत भी कांग्रेसियों ने की थी। इस बीच गुरुवार की रात लालगंज के सीओ वीआर प्रेमी के इलाहाबाद पुलिस हेड क्वार्टर तबादले का आदेश आ गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर सुधीर कुमार को लालगंज का नया सीओ बनाया गया है। तबादले की कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच हुए बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि लालगंज के सीओ वीआर प्रेमी का तबादला पुलिस हेड क्वार्टर के लिए कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed