{"_id":"586402524f1c1b8840eed97e","slug":"train-canceledroute-is-not-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ रूट बहाल, आज भी निरस्त रहेंगी आठ ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ रूट बहाल, आज भी निरस्त रहेंगी आठ ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।
- फोटो : ghazipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़-वाराणसी रेल लाइन पर लोहता और सेवापुरी स्टेशनों पर इंटरलाकिंग कार्य पूरा नहीं होने के कारण गुरुवार को भी रूट बहाल नहीं होगा। आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से ही चलेंगी। रेल प्रशासन ने दावा किया है कि शुक्रवार से ट्रेनें नियमित हो जाएंगी।
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से वाराणसी को जाने और आने वाली पीपी पैसेंजर, गरीब रथ, हावड़ा से अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल अप और डाउन, वाराणसी से नईदिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 29 तक निरस्त किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गुरुवार को परिवर्तित मार्ग पर ट्रेनें चलती रहेंगी, जबकि सुबह वाराणसी से लखनऊ को चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन पूर्व की भांति चलती रहेगी। रेल प्रशासन ने 28 दिसंबर तक आठ ट्रेनों को निरस्त और कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया था। मगर सेवापुरी और लोहता के बीच इंटरलाकिंग का कार्य पूरा नहीं होने के कारण गुरुवार को भी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रात-दिन हो रहे निर्माण कार्य से ऐसा नहीं लगता है कि गुरुवार को भी कार्य पूरा हो जाय। अगर निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तो शुक्रवार को भी ट्रेनें निरस्त हो सकती हैं।