फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trailer collides with truck, driver dies after getting stuck in steering

Pratapgarh News: ट्रक से टकराया ट्रेलर, स्टेयरिंग में फंसने चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Trailer collides with truck, driver dies after getting stuck in steering
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा घाट पर मंगलवार को आगे चल रहे ट्रक से बेकाबू ट्रेलर टकरा गया। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं। बृहस्पतिवार की देर रात शव घर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के भंगवा निवासी मो. शाहिद (35) ट्रेलर चलाते थे। करीब चार दिन पहले वह ट्रेलर लेकर नागपुर के लिए निकले थे। मध्यप्रदेश के सिवनी स्थित छपारा के समीप ट्रक चालक के ब्रेक लगाने की वजह से ट्रेलर उससे टकरा गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्टेयरिंग में फंसने की वजह से चालक ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को ट्रेलर से बाहर निकाला। मृतक शाहिद की एक बेटी और तीन बेटे हैं। पिता नासिर ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed