{"_id":"71a0bfb6e23ab1617e5bcf4e012f03db","slug":"traffic-problem-in-chilbila-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी भीड़ से ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी भीड़ से ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
निरंकारी बाबा हरदेव महराज के समागम में उमड़े जनसैलाब के आगे शहर की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। हालांकि पुलिस के साथ स्वयं सेवक सुरक्षा के साथ हर व्यवस्था संभालते रहे। हर कोने पर लोगों की निगाह लगी रही।
रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित संत निरंकारी समागम में बाबा हरदेव महराज का दर्शन करने के लिए लाखों का जनसैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा। ट्रैक्टर, ट्राली, बस, कार, टेंपो पर सवार होकर भक्त समागम में शामिल होने के लिए पहुंचते रहे। दोपहर से लेकर देर रात तक शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पालीटेक्निक कालेज से लेकर भुपियामऊ तक वाहनों का जाम ऐसा लगा कि बाइक सवार लोगों को भी निकलना दूभर हो गया था। यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी व यातायात विभाग को लगाया गया था लेकिन वे समागम में शामिल होने आए लोगों के आगे असहाय नजर आए। शनिवार की सुबह से ही स्टेशन, बस डिपो , रामलीला मैदान, सदर तिराहा, राजापाल चौराहा, जीआईसी के करीब स्वयं सेवक कमान संभाले हुए थे। वाहनों को निकालने के साथ ही अनुयायियों की समस्या को दूर करने के लिए स्वयं सेवक दौड़ पड़ते। देर रात तक भुपियामऊ चौराहे पर भी जाम लगा रहा। इधर गोंड़े तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यातायात बहाल कराने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।