{"_id":"657f08b8b5fddf716d0a1566","slug":"tractor-overturns-after-driver-becomes-unconscious-two-people-killed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-9192-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चालक के बेहोश होने पर ट्रैक्टर पलटा, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चालक के बेहोश होने पर ट्रैक्टर पलटा, दो लोगों की मौत
Sun, 17 Dec 2023 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
बाघराय के पलटा मोरंग लदा ट्रैक्टर। संवाद
फोटो-53,54
चालक के बेहोश होने पर ट्रैक्टर पलटा, दो लोगों की मौत
ट्रैक्टर सवार युवक की हालत गंभीर, बाघराय के कमासिन गांव के करीब हुई घटना
जेसीबी से ट्रैक्टर हटवाने के बाद निकाले गए शव, रोते- बिलखते मौके पर पहुंचे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। मोरंग पहुंचाने जा रहे चालक के बेहोश होने पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक व उसके साथी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे साथी की हालत गंभीर बनी है। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटवाने के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
बाघराय के शकरदहा निवासी पप्पू (19) ट्रैक्टर चालक है। वह रविवार को अपने साथी प्रयागराज जनपद के होलागढ़ के इमामगंज निवासी जितेंद्र उर्फ भगत (30) और शैलेंद्र (25) के साथ होलागढ़ से ट्रैक्टर पर मोरंग लादकर बाघराय के खरगापुर गांव जा रहा था। कमासिन गांव के पास अचानक चालक पप्पू बेहोश होकर स्टेरिंग पर लुढ़क गया। जब तक उसके साथी कुछ समझ पाते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक पप्पू व उसके साथी जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए सीएचसी बाघराय भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बाघराय संजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटवाकर दबे शवों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल शैलेंद्र को उपचार के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद