फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tractor crushed a retired teacher near roadways bus stand

ट्रैक्टर की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

Fri, 12 Feb 2021 12:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
tractor crushed a retired teacher near roadways bus stand
प्रतापगढ़। शहर में सिविल लाइंस बस डिपो के करीब बृहस्पतिवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश बहादुर सिंह (65) को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी रमेश बहादुर सिंह अपनी बेटी के बच्चों को पढ़ाने के लिए शहर के मीराभवन में किराए का कमरा लेकर रहते थे। वह पांच साल पहले शिक्षक के पद से रिटायर हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह मार्निंग वाक पर निकले थे। बस डिपो के करीब जिला अस्पताल से मलबा लादकर आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सिपाहियों पर हमला करने के मामले में 22 लोगों पर केस, चार को भेजा जेल
मदाफरपुर/मकूनपुर। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर में दो सिपाहियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से लोग सहमे हुए हैं। उधर, एक महिला ने सिपाहियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अफसर इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहड़ौर थाने में तैनात आरक्षी रवि सिंह व राहुल कुमार बुधवार की देर रात कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के कार्यक्रम में ड्यूटी के बाद थाने लौट रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मदाफरपुर में तीन संदिग्ध युवक दिखे। दोनों पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। इस दौरान अतरसंड मार्ग पर रमेश तिवारी पुलिसकर्मियों को देख अपने मकान में घुस गए। पीछे से पुलिसकर्मी भी घर में पहुंच गए। रमेश का आरोप है कि सिपाहियों ने उन्हें पीटने के साथ पत्नी के साथ अभद्रता की। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सिपाहियों द्वारा महिला के साथ छेड़खानी करने व मारपीट की बात सुन लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने सिपाहियों के साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची कंधई व कोहड़ौर पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला। दोनों सिपाहियों का रात में ही मेडिकल कराया गया। इस मामले में पुलिस ने सिपाही रवि सिंह की तहरीर पर रमेश तिवारी, मनोज गुप्ता उर्फ राहुल, विनोद यादव, संजय तिवारी उर्फ गब्बर, अभय सिंह, भुटुन्नी यादव, कैलाश तिवारी, नन्हके यादव, रामकृष्ण यादव, प्रदीप तिवारी, सुरेश तिवारी व अनिल यादव व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रमेश, मनोज, विनोद व संजय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस अफसर सिपाहियों द्वारा महिला के साथ अभद्रता व मारपीट की बात से इनकार कर रहे हैं। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सिपाहियों पर हमला करने वाले चार लोगों को जेल भेजा गया है।
मैं पीता हूं अपने पैसे का पीता हूं...
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर में रमेश तिवारी के घर में घुसकर महिला से अभद्रता व मारपीट करने का आरोपी एक सिपाही ग्रामीणों से कहता रहा कि मैं पीता हूं, अपने पैसे का पीता हूं, किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। अब सिपाही को कौन समझाए कि वर्दी में ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करना गलत है। रात में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी भी सिपाहियों के बचाव में उतर आए। उन्होंने सीधे कहा कि सिपाहियों ने शराब नहीं पी थी। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सिपाही का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह खुद शराब पीने की बात स्वीकार कर रहा है। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से बाजार के लोग खौफजदा हैं।
वसूली के फेर में तो नहीं पिटे सिपाही
मदाफरपुर बाजार में बुधवार की रात हुई घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। लोगों का कहना है कि सिपाही राहुल व रवि सिंह संदिग्ध लोगों को देखने के बाद उनका पीछा करने के बजाय रमेश के घर जाकर रुक गए। अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराना भी बेहतर नहीं समझा। इस बात की चर्चा होती रही कि सिपाही रमेश तिवारी से वसूली करने गए थे। बेसमेंट की छानबीन भी की। जब कुछ नहीं मिला तो उन्हें पीटने लगे। उनकी पत्नी ने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। महिला से अभद्रता के साथ मारपीट की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सिपाहियों पर हमला कर दिया। लोग सिपाहियों की जांच कराने की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस अफसरों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।

राजापाल चौराहे पर नशे में धुत सिपाही का हंगामा
प्रतापगढ़। बृहस्पतिवार दोपहर नशे में धुत मुख्य आरक्षी राजापाल चौराहे पर खड़ा होकर हंगामा करता रहा। आने-जाने वाले लोगों को अपशब्द कहता रहा। जब लोग वीडियो बनाने लगे तो वह गालीगलौज करते हुए पुलिस लाइन की ओर जाने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed