फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Singing the praises of Ganpati in pandals adorned with multi-colored festoons.

Pratapgarh News: सतरंगी झालरों से सजे पंडालों में गणपति का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Singing the praises of Ganpati in pandals adorned with multi-colored festoons.
श्याम बिहारी गली में आयोजित गरबा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। आयोजक
जिलेभर में गणेश उत्सव की धूम है। सुबह-शाम महाआरती के स्वर गूंज रहे हैं। गणपति के गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय है। शुक्रवार की देर शाम सतरंगी झालरों से सजे पंडालों में गणपति का गुणगान हुआ।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित वन विभाग की पौधशाला के पास कॉलोनी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सजाए गए गणेश पंडाल में कुंडा रेंजर आशीष सिंह, रानीगंज रेंजर अनूप कनौजिया, पवन सिंह, सुनील, विपिन ने महाआरती की। इस दौरान पंडाल में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

श्याम बिहारी गली में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाल गणेश पूजा समिति की ओर से सजाए गए पंडाल में भक्ति और आस्था की झांकी दिखी। अंशू सोनी, रोहित खंडेलवाल, श्रेयांश जैन ने महाआरती की। भंडारे के बाद देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलबिला व महुली में भी गणेश पंडाल में पूजन-अर्चन किया गया। आचार्य आलोक ऋषिवंश ने बताया कि गणेश उत्सव का पर्व पूर्णता की ओर है। विघ्नहर्ता के पूजन से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

गरबा में झूमे लोग
श्याम बिहारी गली में चल रहे गणपति महोत्सव में बृहस्पतिवार रात में आयोजित गरबा उत्सव में लोग झूमते नजर आए। पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर देर रात तक लोग थिरके। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान प्रवीण जाधव, रोहित सिंघड़े, विजय जाधव, विक्रांत खंडेलवाल, पीतांबर सोनी, संरक्षक प्रह्लाद खंडेलवाल मौजूद रहे।

श्याम बिहारी गली में आयोजित गरबा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। आयोजक

श्याम बिहारी गली में आयोजित गरबा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। आयोजक

श्याम बिहारी गली में आयोजित गरबा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। आयोजक

श्याम बिहारी गली में आयोजित गरबा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed