फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Learning kits will make studying easier.

Pratapgarh News: लर्निंग किट से पढ़ाई में मिलेगी सहूलियत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Learning kits will make studying easier.
पीएमश्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावी बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग स्टूडेंट लर्निंग किट और डायरी उपलब्ध कराएगा। इससे विद्यार्थियों को सीखने और अभ्यास के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों को हर छात्र के हिसाब से 445 रुपये की धनराशि दी जाएगी। बच्चों को निपुण बनाने के लिए निपुण लक्ष्य पोस्टर, तालिका पोस्टर, शिक्षण-अधिगम से संबंधित सामग्री व साप्ताहिक आकलन ट्रैकर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षकों को विषय और पाठ के अनुरूप टीएलएम तैयार करने व उनके प्रभावी प्रयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। लर्निंग किट में वर्कशीट, अभ्यास व गतिविधि आधारित सामग्री, रंगीन वर्कबुक, ड्राइंग शीट आदि शामिल होगा। किट वितरण के लिए पंजिका तैयार की जाएगी। बीएसए देवब्रत सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर विद्यालयों में नियम को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed