फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To get rid of the stalker, she killed her lover and buried his body at her friend's house.

Pratapgarh News: पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी की हत्या कर शव सहेली के घर दफनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
To get rid of the stalker, she killed her lover and buried his body at her friend's house.
फ़तनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा नगर पंचायत में हरियाणा के युवक का शव खोदवाती पुलिस। संवाद
पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने एक माह पहले गुरुग्राम से आए बिहार के प्रेमी शिवनाथ की बांका से हत्या कर शव सहेली के घर में दफना दिया। शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हरियाणा पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकलवाया। पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में ले लिया। जबकि घटना में शामिल सहेली व उसका पति भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा के रहने वाले विनोद की पत्नी पुष्पा काफी अर्से से हरियाणा के गुरुग्राम के सतर कस्बे में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती है। जहां उसकी दोस्ती बिहार प्रांत के मुनियारी डेम के रहने वाले शिवनाथ (40) से गई। बाद में दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन

अब पुष्पा उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। करीब एक माह पहले पुष्पा कंपनी से छुट्टी लेकर घर चली आई। कुछ दिनों बाद शिवनाथ भी सुवंसा आ गया। पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर रुकवाया। पुष्पा ने पति विनोद, सहेली पूनम व उसके पति चिंतामणि की मदद से बांका से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को पूनम के घर के पीछे दफना दिया। घटना को अंजाम देने के दूसरे दिन पुष्पा फिर गुरुग्राम नौकरी करने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शिवनाथ के न मिलने पर परिजन खोजबीन करने लगे। एक सप्ताह पहले सतर थाने की पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे वह टूट गई। दो दिन पहले थाने के एएसआई राकेश पुलिस फोर्स के साथ पुष्पा को लेकर फतनपुर पहुंचे। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद शनिवार को एसडीएम रानीगंज व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पूनम के घर दफनाए गए शिवनाथ का शव निकालने के लिए खोदाई कराई गई। दुर्गंध के चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा था। पुलिस ने पूनम के घर से ही हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया। फतनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना में शामिल पूनम व चिंतामणि फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
रुपये व जेवरात भी पुष्पा के ले आने की रही चर्चा
प्रेमी की हत्या करने वाली पुष्पा के बारे में आसपास के लोग यह चर्चा भी करते रहे कि वह प्रेमी शिवनाथ को फंसाकर रुपये व जेवरात भी अपने घर उठा लाई थी। मृतक का भाई पुलिस के साथ आया था, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।

पतंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर रेलवे कॉलोनी में रहने वाले इरफान पर शुक्रवार रात पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed