फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: कोरोना को हराने को घर घर रोश हुए दीप

Mon, 06 Apr 2020 01:16 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: home- home lightning lamps to defeat Corona
चौक घंटाघर में जल दीप। - फोटो : pratapgarh
होली के 26 दिन बाद रविवार को जिले में एक बार फिर लोगों ने दिवाली मनाई। इस दिवाली में न पटाखे की आवाज थी न राकेट के धुएं का गुबार। मजहबी बंदिशें टूट गई थीं। हर शख्स के दिल-ओ-दिमाग में सिर्फ कोरोना से लड़ाई में एकजुटता का संकल्प था। रात के नौ बजते ही घर दीपों एवं मोमबत्तियों से रोशन हो उठे।

 
CoronaVirus: home- home lightning lamps to defeat Corona
.शिवजीपुरम में घर के सामने दीप जलाता परिवार। - फोटो : pratapgarh
क्या हिंदू, मुसलमान, क्या सिक्ख, ईसाई। सभी ने अपने-अपने घरों को दीपों एवं मोमबत्तियों से जगमग किया। सभी जाति व धर्म के लोगों ने घरों में दीपक जलाकर एकजुटता का संदेश दिया। कोरोना से जंग में देश के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। शहर से लेकर गांव तक दीपों की रोशनी के बीच जिले की एकता अद्भुत नजारा दिखा।

 
CoronaVirus: home- home lightning lamps to defeat Corona
चौक में दीप जलाती युवतियां। - फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण फैली अनिश्चितता और अंधकार की चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक अपने घरों को रोशन करने के लिए के लिए लोगों से अपील की थी। घरों में मिट्टी के दीये, कैंडिल व मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने के लिए कहा था। रविवार को सुबह छह बजते ही शहर से लेकर गांव तक लोग मिट्टी के दीये, कैंडिल खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus: home- home lightning lamps to defeat Corona
सगरा सुन्दरपुर इटौरी में जलाया गया दीप। - फोटो : pratapgarh
कैंडिल व मिट्टी के दीपक खरीदकर घर आए। दिनभर घरों की साफ-सफाई की। शाम होते ही लोग मिट्टी के दीपक व कैंडिल घरों के दरवाजे और बालकनी में सजाने लगे। शहर में रात नौ बजते ही लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइट बंद कर दी।

सभी ने झटपट सजाए गए दीपों की बाती व मोमबत्ती जला दी। शहर के घंटाघर, बाबागंज, पंजाबी मार्केट, जेलरोड़, बेगमवार्ड, पंजाबी मार्केट, भगवांचुगी, स्टेशन रोड, दहिलामऊ, सदर बाजार, बेल्हादेवी रोड़, पल्टनबाजार, रूपापुर, विवेक नगर, शिवजीपुरम, जोगापुर, अष्टभुजानगर, मीराभवन सहित शहर के सभी मोहल्ले दीपों, मोमबत्तियों व मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी से जगमग हो उठे।
विज्ञापन
CoronaVirus: home- home lightning lamps to defeat Corona
लालगंज कस्बे में जले दीप। - फोटो : pratapgarh
शहर के अधिकांश घरों में मिट्टी के दीये जले। जिन लोगों को मिट्टी के दीए नहीं मिल पाए, उन्होंने मोमबत्ती जलाकर कोरोना की जंग में अपनी भागीदारी करने का संकल्प लिया। गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज के वाइस प्रेसीडेंट मंजीत सिंह गोविंद ने घरों में दीप जलाया। कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए। कोरोना वायरस को हराने का हम सभी पूरे मनोयोग से संकल्प लेते हैं।
रानीगंज के बुढ़ौरा निवासी नौसाद अहमद, इलियास अहमद ने कैंडिल जलाकर कोरोना से जंग में एकजुटता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षण में हम सभी को
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed