{"_id":"5e877b848ebc3e78a9032e70","slug":"coronavirus-increased-risk-of-infection-after-deposits-are-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus : जमातियों के पाजिटिव मिलने के बाद बढ़ा संक्रमण का खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus : जमातियों के पाजिटिव मिलने के बाद बढ़ा संक्रमण का खतरा
Fri, 03 Apr 2020 11:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बगल स्थित इसी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं कोरोना के मरीज।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की निजामुद्दीन स्थित मरकज से लौटे तब्लीगी जमात के लोगों ने अब तक कोरोना वायरस से अछूते रहे प्रतापगढ़ की चिंता बढ़ा दी है। जमात के तीन लोगों के पाजिटिव मिलने के बाद संक्रमण फैलने का खतरा है। एक साथ तीन लोगों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरा एहतियात बरत रहा है। पुलिस तीनों लोगों का यात्रा इतिहास खंगालने में जुटी है। इनसे मिलने वाले एक-एक लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी को आइसोलेट किया जाएगा।
सीएमओ कार्यालय के बगल स्थित आइसोलशन वार्ड के गेट पर बैठा चौकीदार।
- फोटो : pratapgarh
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से कुल 29 लोग प्रतापगढ़ आए थे। इनमें से 14 लोग 4 फरवरी को ही प्रतापगढ़ आ गए थे। सभी भंगवा गांव स्थित मेहमानखाना में रुके थे। इन्हें कीना मुसाफिरखाना में क्वारंटाइन किया गया है। 22 फरवरी को चार लोग और निजामुद्दीन मरकज से आए। यह रानीगंज के नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिद में रुके थे।
देल्हूपुर में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर बंद किया गया रास्ता।
- फोटो : pratapgarh
18 मार्च को 11 लोग और प्रतापगढ़ पहुंचे। शासन से पुलिस को सूचना मिली की सभी लोग शहर के जेलरोड स्थित जामा मस्जिद में रुके हैं। खबर मिलने के बाद पुलिस दो दिन पहले आधी रात को भागकर जामा मस्जिद पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
पता चला कि सभी लोग देल्हूपुर बाजार स्थित मस्जिद में रुके हैं। इस पर पुलिस भागकर वहां पहुंची। देल्हूपुर मस्जिद में भी उनके न मिलने पर पुलिस की सांस फूलने लगी। बाद में जमात से जुड़े लोगों की मदद से पुलिस को सभी के रानीगंज तहसील क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव स्थित मस्जिद में रुके होने की जानकारी हुई।
पता चला कि सभी लोग देल्हूपुर बाजार स्थित मस्जिद में रुके हैं। इस पर पुलिस भागकर वहां पहुंची। देल्हूपुर मस्जिद में भी उनके न मिलने पर पुलिस की सांस फूलने लगी। बाद में जमात से जुड़े लोगों की मदद से पुलिस को सभी के रानीगंज तहसील क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव स्थित मस्जिद में रुके होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज के नरसिंहगढ़ में तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
इस पर पुलिस ने सभी को नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिद से ढूंढ निकाला। इनमें से तीन लोग पाजिटिव मिले हैं। अब खतरा इस बात का है कि जामा मस्जिद से नरसिंहगढ़ तक यह कितने लोगों से मिले हैं। जितने भी लोगों से यह मिले होंगे उनमें भी संक्रमण फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
देल्हूपुर में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर बंद किया गया रास्ता।
- फोटो : pratapgarh
अब प्रशासन के सामने ऐसे लोगों को ढूंढने की चुनौती है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि कि तीनों संक्रमित लोगों का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है। शहर के जेलरोड स्थित जामा मस्जिद से देल्हपुर और फिर नरसिंहगढ़ तक इनसे मिलने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी को आइसोलेट किया जाएगा। एहतियात के तौर पर तीनों मस्जिदों को सील किया जाएगा।