फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   three young boy died in road accident at teliyani in patti-dhakwa

ट्रक की टक्कर से बाइकसवार तीन युवकों की मौत

Thu, 29 Apr 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
three young boy died in road accident at teliyani in patti-dhakwa
पट्टी। पट्टी-ढकवा मार्ग पर तेलियानी गांव के करीब बुधवार की रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पट्टी-ढकवा मार्ग पर स्थित शुभम फिलिंग स्टेशन तेलियानी के करीब बुधवार रात तीन युवक बाइक से देवसरा की ओर जा रहे थे। इस बीच सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दीपक गौतम (19), सूरज (20) और साहिल (19) निवासी देवसरा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी पट्टी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक से तीनों की पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। एक साथ तीन युवकों की मौत से आसपास के लोगों का देवसरा में जमघट लग गया। हादसे में मरने वाले तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed